क्या करूं मैं ऐसा ही हूं...

Monday, February 20, 2012

यह ईरान है ईराक या अफगानिस्तान नहीं


    ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूरे विश्‍व में बहस छिड़ी हुई है। इजराइल के लिए यह व्यक्तिगत दुश्मनी तो अमेरिका के प्रभुत्व को सीधे तौर पर चुनौती। दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इरान विरोधी देशों का अगल कदम क्या होगा? निश्चित तौर पर इस मामले में ईरान या ईरान विरोधी देशों का कोई भी कदम पूरे विश्व को प्रभावित करने वाला होगा।
    अमेरिका बहुत पहले से ईरान पर परमाणु कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाता आ रहा था। ईरान भी इसे लगातार नकारता आया था। अब खुद ईरान ने दुनिया के सामने परमाणु कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने परमाणु ऊर्जा सयंत्र में 20 प्रतिशत तक संवृद्धित यूरेनियम की छड़ें डालने की बात कहीं है। हालांकि परमाणु बम के लिए यूरेनियम का बहुत अधिक संवृद्धित होना जरूरी होता है। इस लिहाज से ईरान द्वारा परमाणु बम बनाने की शंकाए निर्मूल हैं। फिर भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
    ईरान ने परमाणु कार्यक्रम की घोषणा ऐसे समय में की है जब उस पर भारत में ईजराइली राजनयिक को निशाना बनाने और बैंकॉक में धमाके करने के आरोप लग रहे हैं। ईजराइल इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ बता रहा है। दिल्ली और बैंकॉक धमाकों ने ईजराइल को ईरान की आलोचना करने का एक और मौका दे दिया है। उसने सुरक्षा परिषद से कार्रवाई तक की मांग कर डाली। यह बात अलग है कि उसकी मांग को रुस ने वीटो का इस्तेमाल कर निरस्त कर दिया।
    यह बहस यहीं पर आकर समाप्त नहीं हो जाती। परमाणु हथियारों की दृष्टि से अमेरिका सबसे समृद्ध राष्ट्र है। अमेरिका और उसके पिछलग्गू देश इस पर अपना एकाधिकार बनाये रखना चाहते हैं। अमेरिका ग्रुप को यह नागवार गुजरता है कि कोई और देश इस तकनीकी को हासिल करे। जैसे-जैसे विज्ञान में प्रगति हो रही है और लोगों की जरूरतें बढ़ रही हैं, परमाणु ऊर्जा की जरूरत और इसकी पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।
    अमेरिका अफगानिस्तान और ईराक पर बहाने ढूंढकर हमले कर चुका है। दोनों ही जगह पर अमेरिका और उसके सहयोगियों की कूटनीतिक हार हुई।  अंतरराष्ट्रीय  बिरादरी में किरकिरी हुई सो अलग। ईरान का परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए है। फिर भी अमेरिका एंड पार्टी के लिए यह नागवार है। अफगानिस्तान और ईराक में दोनों हाथ जला चुका अमेरिका अब और लड़ाई लडऩे की स्थिति में नहीं है।  वहीं ईरान में ईराक की तरह कमजोर नहीं है। अमेरिका खुद बेरोजगारी और मंदी की मार झेल रहा है। अगर लड़ाई छिड़ी तो ईरान से अधिक नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ेगा। अफगानिस्तान और ईराक के हुक्मरानों को जनसमर्थन हासिल नहीं था तो ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के साथ पूरा ईरान खड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में रूस जैसा देश। हां, अमेरिका और उसके सहयोगी मिलकर ईरान पर प्रतिबंद्ध जरूर लगा सकते हैं। इसका असर इरान पर महंगाई और बेरोजगारी के रूप में हो सकता है और विश्व पटल पर तेल की महंगाई के रूप में। भारत का इस मुद्दे पर रुख प्रशंसनीय है। ईरान, भारत के तेल व्यापार में सबसे बड़ा सांझीदार है। इस लिहाज से भारत किसी भी सूरत में ईरान पर कार्रवाई का समर्थन नहीं कर सकता।
    क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो की तरह ईरान के राष्ष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी अमेरिका के धुर विरोधी हैं। यहां सवाल परमाणु कार्यक्रम का नहीं, अमेरिका की दादागिरी का है। अमेरिका परमाणु कार्यक्रम चलाये तो सही और कोई दूसरा करे तो गलत। अगर परमाणु बम घातक है तो यह बात अमेरिका के बमों पर भी लागू होती है। अगर अमेरिका खुद परमाणु हथियारों को न रखता तो उसका विरोध वाजिब होता। अब न तो ईजराइल और न ही अमेरिक एंड पार्टी का विरोध कोई महत्व रखता।

Sunday, February 5, 2012

All's fair in Love, War and Politics!

The recent verdict of supreme court that nullify 112 licenses of 11 comanies of telecome sector, is historical in many ways. These companies were allotted spectrum in 2008 when former telecom minister A. Raja was in power. This decision not only drew the right picture of corruption prevailed in the Indian system, also the ground reality of two leading political parties of country. Ironically Congress and Bhartiya Janta Party, both are playing heinous game over decision, instead of taking a lesson.
Congress is busy in resurrecting its image saying that BJP should apologize to country. And BJP got opportunity to curse congress. In fact both are guilty.
The verdict not only accused former telecome minister A. Raja, but the whole system of allocation of spectrum, first come, first served. BJP developed this system in 2003. Congress followed it and allocated 2G Spectrum to near and dear at cheapest cost ignoring all the rules and regulation. BJP is accused of developing such dubious system and Congerss for following. No one is innocent.
CAG submitted its 77 pages report to government on 2G Spectrum on 25th of September 2010 estimating 1,76,645 crores loss to government in spectrum allocation. This was one of the biggest scam of Indian history. UPA government rejected report knowing everything. HRD minister Kapil Sibble asserted that government had no loss in 2G Spectrum allocation. Janta Party president Subramanyam Swami wrote to PM to get registered a case against A. Raja. But government shelved the matter for kept waiting.
Now the Supreme Court had stamped on it and the very HRD minister Kapil Sibble now blames BJP asking apologize to country. It has been cleared that only A. Raja was not behind the scam. Prime minister Dr. Manmohan Singh and Union Home minister P. Chidambram are guilty equally. BJP and Congress should have taken a lesson form verdict. Both are loosing their faith. How the public can rely upon both. But nobody cares public. As all's fair in politics also like love and war...........?

Tuesday, January 31, 2012

मतदान के प्रति उदासी लाजिमी है

संविधान ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदान करने का अधिकार दिया हुआ है। लेकिन आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि पूरे 100 फीसदी मतदान हुआ हो। देश का औसत मतदान केवल 58 फीसदी है। ऐसा नहीं है कि लोगों को मतदान की महत्ता पता नहीं है। मतदान सत्ता की चाबी है जो अप्रत्यक्ष रूप से जनता के पास होती है। सब कुछ जानते हुए भी अगर लोग मतदान नहीं करते तो निश्चय ही यह गंभीर समस्या है और इसका निदान खोजा जाना चाहिए।
आजादी से आज तक के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें। नागरिकों की मतदान के प्रति उदासीनता उसी में छुपी है। सत्ता कुछेक परिवारों की रखैल बन कर रह गई है जो उसका अपनी इच्छा से प्रयोग करते हैं। जो सत्ता को हासिल नहीं कर पाए वे सत्ताधारियों के साथ लग गए ताकि अपनी राजनीतिक वंश बेल को हरा रख सकें। गांधी परिवार तो इसका जीता-जागता उदाहरण है।
हम अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। उसे अपना आदर्श मानते हैं। भले, ही यह संभव हो, पर हम रामराज्य का ख्वाब देखते आए हैं। हर नेता में राम को ढूंढऩे का प्रयास करते हैं। रोटी, कपड़ा और मकान के लुभावने वायदों पर आज तक कितने ही चुनाव लड़े गए। फिर भी देश की 80 फीसदी से अधिक आबादी 20 रुपये से भी कम रोजाना पर गुजारा करें, 42 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हों और मानव विकास सूचकांक में बांग्लादेश जैसे छोटे देश से भी पीछे हों तो निराशा जरूर होती है।
जब जन प्रतिनिधियों से उम्मीदें समाप्त हो जाएं तो मतदान से उदासी होना स्वाभाविक है। जब मतदान करने और न करने से कोई फर्क ही न पड़ तो मतदान का क्या फायदा? अब यह बात गांव-देहात में बैठे लोगों को भी समझ में आने लगी है। एक किसान व्यंग्य करते हुए कहता है मतदान से क्या फायदा। सभी प्रत्याशी इतने अच्छे हैं कि यह चयन करना मुश्किल हो जाता है कि श्रेष्ठ कौन है।
न तो आम आदमी चुनाव में खड़ा हो सकता है और न ही जीत सकता है। यही से लोगों की मजबूरी शुरू होती है। मजबूरन लोगों को उन्हीं बेईमान-भ्रष्ट लोगों में से एक का चयन करना पड़ता है। ईमानदार और शिक्षित लोग या तो राजनीति में आते नहीं या उन्हें जल्दी ही आउट कर दिया जाता है। राजनीति इतनी दूषित हो चुकी है कि अगर कोई ईमानदार आदती आ भी जाए तो परिस्थितियां उसे बेईमान बना देती हैं। कुल मिलाकर अंत में भ्रष्टï लोग ही टिक पाते हैं। यही आज तक बार-बार होता है। लोग अब मतदाता कार्ड का प्रयोग देश का भविष्य चुनने से अधिक पहचान पत्र के रूप में करते हैं। संवैधानिक अधिकार केवल पहचान तक सीमित हो गया है। घटता मतदान स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक नहीं है। इन सब समस्याओं का समाधान केवल राजनेताओं की मानसिकता के बदलाव में है।

Thursday, January 12, 2012

शर्म निरपेक्ष नेता का साक्षात्कार

एंकर- नमस्कार। एक नेता से मुलाकात कार्यक्रम में आपका स्वागत है। गली, चौराहे, हाट, चौपाल आदि सब जगह चुनावी शौर है। रैलियों, जलसों, लाउड स्पीकरों, नारों आदि का शौर मतदाताओं को भ्रम में डाल सकता है। इसलिए हमने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया हुआ है जिसका नाम है एक नेता से मुलाकात। इस कार्यक्रम में हम हर रोज आपको एक पार्टी नेता से मिलवाते हैं और उनकी पार्टी की विचारधारा, एजेंडा, प्राथमिकताओं आदि के बारे में जनता को रूबरू कराते हैं। आज हमारे साथ हैं अखिल भारतीय शर्म निरपेक्ष पार्टी के सुप्रीमो छदम सिंह। इन्होंने चुनाव की घोषणा से कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी का गठन किया है। नवगठित पार्टी बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर चुनाव लडऩे जा रही है। आइये इनसे  इनकी पार्टी की विचारधारा और एजेंडा के बारे में बातचीत करते हैं और जानें कि  उनकी पार्टी किस प्रकार दूसरी पार्टियों से जुदा है। छदम सिंह जी कार्यक्रम में स्वागत है।
छदम सिंह- शुक्रिया।
एंकर- तो छदम सिंह जी सबसे पहले आप अपनी पार्टी के गठन और नाम के बारे में बताएं।
छदम सिंह- देश की स्थिति बहुत गंभीर है। नेताओं की कथनी और करनी में बहुत अधिक अंतर है। चुनाव जीतने से पहले विचारधारा कुछ और होती है तो चुनाव जीतने के बाद कुछ और। नेता जनता को भ्रम में रखते हैं। जनता उनकी सच्चाई को आज तक नहीं जान पाई है। नहीं तो क्या मजाल की छह दशक में भी देश वहीं का वहीं पड़ा रह जाए। हमारा मानना है कि नेता को जनता से कुछ छुपाने का अधिकार नहीं है। हमारी यही विचारधारा दूसरी पार्टियों को रास नहीं आई। इसलिए हमने अपनी नई पार्टी अखिल भारतीय शर्म निरपेक्ष पार्टी पार्टी।  पार्टी का मकसद राजनीतिक तंत्र में पारदर्शिता लाना है।
एंकर- छदम सिंह जी पार्टी का यह नाम कैसे सूझा?
छदम सिंह- यही तो हमार पार्टी का सबसे स्ट्रोंग प्वाइंट है। हमारी पार्टी में सबका स्वागत है। बस, शर्त एक है। पार्टी में आने के इच्छुक व्यक्ति का शर्म निरपेक्ष होना जरूरी है। उसमें झिझक नहीं होनी चाहिए। देश को बदलने का बीड़ा उठाया है तो लोग उस पर कीचड़ भी उछाल सकते हैं, आरोप भी लग सकते हैं। अगर शर्म करने लगे तो अपना ही भला रही कर पाएंगे। देश का भला करना तो दूर। हमारी पार्टी बहुत दूर का सोचती है। इसलिए पार्टी केनेताओं और वर्करों का धर्म निरपेक्ष से अधिक शर्म निरपेक्ष होना जरूरी है।
एंकर- आपकी पार्टी किन बातों को लेकर जनता के बीच जा रही है?
छदम सिंह- अच्छा प्रश्न पूछा आपने। हम जनता को वास्तविकता बताएंगे। छह दशक में कितनी राजनीतिक पार्टियों का गठन और विलय हुआ। सभी अपने को धर्म निरपेक्ष बताते रहे। क्या वास्तव में कोई धर्म निरपेक्ष निकला। सभी ने धर्म के नाम पर खेल खेला। और इस कदर नए तरीके से खेलते गए कि हर बार जनता की हार हुई। लेकिन हम दावा करते हैं कि हम शर्म निरपेक्ष हैं और हमेशा रहेंगे। जैसा अब बता रहे हैं वैसा ही चुनाव के बाद भी रहेंगे। उसी के आधार पर हम जनमत तैयार करेंगे।
एंकर- आपकी पार्टी के उम्मीदवारों की योग्यता क्या होगी? मतलब उनकी उम्र, शिक्षा आदि।
छदम सिंह- यह कोई कोई नौकरी थोड़े ही है। यह तो देश को बदलने का। जिसके दिल में यह भावना है, वहीं हमारा उम्मीदवार होगा। देशभक्ति की भावना को उम्र और शिक्षा से क्या लेना?
एंकर- शुरुआत कहां से करेंगे?
छदम सिंह- एक बार  चुनाव तो होने दो। हमारी तो पार्टी ही विकास कार्य शुरू करने के लिए है। विकास कार्र्यों के इतने उद्धाटन करेंगे कि आज तक किसी ने नहीं किए होंगे। मैंने अपने पार्टी नेताओं से पहले ही कह दिया है कि विकास कार्य शुरू करने में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
एंकर- आपकी पार्टी दूसरी पार्टियों से क्या अलग है?
छदम सिंह- पार्टी की विचारधारा के अनुरूप मैंने कुछ भी नहीं छिपाया है। जनता हम पर सवाल नहीं उठा पाएगी, बस। किसी काम में और किसी से शर्म न करना ही तो शर्म निरपेक्षता है।
एंकर- क्या आपको लगता है कि आप देश बदल पाएंगे?
छदम सिंह- भारत जैसे विशाल देश को बदलने में कई शताब्दियां लग जाएंगी। हमारी पार्टी ने सीधे लाभ पहुंचाने की योजना बनाई है। जब सभी को लाभ पहुंचेगा तो देश अपने आप ही आगे निकल जाएगा। पार्टी की प्राथमिकता उसके वफादार सिपाहियों को पहले लाभ देने की रहेगी। देश बदले न बदले हम अपने आपको और चलन को जरूर बदल देंगे। जो करेंगे जनता के सामने करेंगे।
एंकर- अपना चुनाव चिह्न क्या है?
छदम सिंह-नौका। बस एक बार आप पार कर दीजिए। फिर हम अपने दम पर पार कर लिया करेंगे।
एंकर- कार्यक्रम में आने केलिए छदम सिंह जी आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।
छदम सिंह-धन्यवाद।
एंकर- तो ये थे अखिल भारतीय शर्म निरपेक्ष पार्टी के सुप्रीमो छदम सिंह। ये स्पष्टïवादिता केकारण जाने जाते हैं। इन्होंने बताया कि विकास कायों का उद्घाटन करने मेंं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पार्टी जनता से कुछ नहीं छुपाएगी। शायद देश के इतिहास में पहली बार कोई ऐसी पार्टी बनी है जो सब कुछ जनता के सामने करेगी। अब मतदाताओं को तय करना है कि वे किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। हमारे साथ यूं ही बने रहिए। अगली कड़ी में आपसे फिर मुलाकात होगी, एक नए नेता के साथ। नमस्कार।